सोनू सूद ने शेयर किया वीडियो, फोन पर ऐसे धड़ाधड़ आ रहे हैं मदद के लिए मैसेज- देखकर हैरान रह जाएंगे
इस लॉकडाउन के दौरान अभिनेता सोनू सूद प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए जी जान लगाकर जुटे हैं। सोनू अब तक हजारों मजदूरों को घर पहुंचा चुके हैं, जबकि उनका मुहिम अभी भी जारी है। अभिनेता ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां आप देख सकते हैं कि किस तरह सोनू सूद को जरूरतमंद लोगों की ओर लगातार संदेश आ रहे हैं।
एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "आपके संदेश हमें इस रफ़्तार से मिल रहें हैं। मैं और मेरी टीम पूरी कोशिश कर रहें हैं हर किसी को मदद पहुँचे! लेकिन अगर इस में हम कुछ मेसजेज़ को मिस कर दें, उसके लिए मुझे क्षमा कीजिएगा।"

सोनू सूद ने मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम किया है। और अब तक हजार से ज्यादा लोगों को कर्नाटक, झारखंड, उत्तर प्रदेश के शहरों में भेज चुके हैं। लोगों को अभिनेता पर इतना भरोसा हो चुका है कि सोशल मीडिया और फोन पर हर दिन हजारों लोग उनसे मदद मांग रहे हैं।
अक्षय कुमार ने शुरु कर दी अगली फिल्म की तैयारी- लॉकडाउन में ऐसे कर रहे हैं काम, शेयर की तस्वीर


Click it and Unblock the Notifications











