अक्षय कुमार ने शुरु कर दी अगली फिल्म की तैयारी- लॉकडाउन में ऐसे कर रहे हैं काम, शेयर की तस्वीर

By Staff

अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन सितारों में हैं, जो एक साल में तीन से चार फिल्में दे जाते हैं। ऐसे में साल 2020 उनके और उनके फैंस के लिए काफी अलग रहा है क्योंकि इस साल कोरोना की वजह से अक्षय की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है। लेकिन बता दें, अक्षय ने अपनी आगामी फिल्म 'बेल बॉटम' पर काम शुरु कर दिया है, जो कि अगले साल रिलीज होने के लिए शेड्यूल की गई है।

फिल्ममेकर निखिल आडवाणी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि- अक्षय कुमार के लिए लॉकडाउन में कुछ नहीं बदला। सुबह 6 बजे बेल बॉटम की फाइनल स्क्रिप्ट का नरेशन। सुपर स्क्रिप्ट।

Akshay Kumar

इस तस्वीर में निखिल आडवाणी, अक्षय कुमार के साथ निर्माता वासु भगनानी, जैकी भगनानी, असीम अरोड़ा और निर्देशक रंजीत तिवारी नज़र आ रहे हैं। बता दें, इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया जा चुका है, यह अप्रैल 2021 में रिलीज होने वाली है।

वहीं, जैकी भगनानी ने भी इस मीटिंग से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- एक परफेक्ट सुबह की शुरुआत। अक्षय कुमार सर के साथ बेल बॉटम का फाइनल नरेशन। जबरदस्त स्क्रिप्ट। हम सब सेट हैं- हैं ना निखिल आडवाणी। बता दें, फिल्म बेल बॉटम एक जासूस की कहानी है जो कि असली घटनाओं से प्रेरित है।

यहां देंखे अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों से जुड़ी जानकारी-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X