फैन ने कहा 'सोनू सूद हैं इंडस्ट्री के अगले रजनीकांत'- दिल जीत लेगा मजदूरों के मसीहा का जवाब
लॉकडाउन में हजारों की तादात में ऐसे प्रवासी मजदूर थे जिन्होने पैदल सफर किया और वो एक राज्य से दूसरे राज्य तक आ गए। इस दौरान ऐसी ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिनको देखने के बाद आपका दिल तड़प उठता। पैदल चल रहे लोगों को और फंसे हुए मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए जब सरकार सामने नहीं आई तो अभिनेता सोनू सूद ने ये बीडा उठाया। इस समय मजदूरों के लिए सोनू सूद किसी भगवान से कम नहीं हैं।
ऐसे में एक ऐसा पोस्ट ट्विटर पर सामने आया है जिसका जवाब सोनू सूद के द्वारा दिया है। निश्चित ही इस जवाब को देखकर आप काफी ज्यादा खुश हो जाएंगे और आप भी उनके फैन हो जाएंगे। एक यूजर ने सोनू सूद की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा था कि.. क्या अब सोनू इस इंडस्ट्री के अगले रजनीकांत बन जाएंगे? इस सवाल के जवाब में सोनू सूद ने लिखा है.. हमेशा आम आदमी रहूंगा।'
लॉकडाउन के बाद भी तुरंत रिलीज नहीं की जाएगी 83 द फिल्म- रणवीर सिंह के फैंस के लिए बड़ी खबर


Click it and Unblock the Notifications