भगवान की तस्वीरों के साथ फैन कर रहा था सोनू सूद की पूजा, अभिनेता ने लिखी इतनी बड़ी बात
अभिनेता सोनू सूद ने जब से कोरोना काल के दौरान लोगों की मदद की है वो कइयों के लिए भगवान बने हुए हैं। तब से लेकर आज तक लोग उनसे कई तरह की मदद की उम्मीद रख रहे हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर देखा जाता है कि यूजर्स किसी ना किसी समस्या के तहत उनसे मदद मांगते हैं और सोनू सूद जवाब देते हुए मदद करते भी हैं। इस समय जो खबर सामने आ रही है वो आपको काफी खुश करने वाली है क्योंकि उनके एक फैन तो उनकी पूजा करने के लिए उनकी तस्वीर भगवान के साथ लगा दी।
पूजा करने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जब पोस्ट किया गया तो वो तेजी से वायरल हो रहा है और इसपर सोनू सूद का भी रिएक्शन आया है। इस यूजर ने एक वीडियो साझा किया था और लिखा था कि.. 'खामोश होकर नेक कर्म कीजिए.. दुआ खुद ही बोल पडे़गी!! प्रणाम।' इसको लेकर सोनू सूद ने भी जवाब दिया है और लिखा है कि.. 'मेरी जगह यहां नहीं.. सिर्फ़ आपके दिलों में होनी चाहिए।'
जन्मदिन पर आदित्य रॉय कपूर का धमाका, कर डाला नई फिल्म 'ओम' का ऐलान


Click it and Unblock the Notifications











