जन्मदिन पर आदित्य रॉय कपूर का धमाका, कर डाला नई फिल्म 'ओम' का ऐलान
अभिनेता आदित्य रॉय कपूर इस समय कई बातों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और पहली बात ये है कि आज यानि 16 नवंबर को उनका जन्मदिन है और इस मौके पर फैंस उनको लगातार विश कर रहे हैं। आदित्य ने भी अपने फैंस को जन्मदिन का रिटर्न गिफ्ट देते हुए एक तगड़ा ऐलान किया है। जी हां आदित्य रॉय कपूर के जन्मदिन के मौके पर उनकी अगली फिल्म का ऐलान हुआ है जिसका टाइटल 'ओम द बैटल विद इन' है।
इस फिल्म का ऐलान करते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श लिखते हैं.. 'आदित्य रॉय कपूर के जन्मदिन के मौके पर उनकी अगली फिल्म ओम का ऐलान। इस फिल्म को जी स्टूडियो, अहमद खान और शायरा खान प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म को कबीर वर्मा निर्देशित करेंगे जिसकी शूटिंग इस दिसंबर से शुरु हो जाएगी और फिल्म 2021 में रिलीज होगी।'
अनुष्का शर्मा ने दिवाली लुक में फ्लांट किया बेबी बंप, कैटरीना कैफ ने कर डाला ये कमेंट


Click it and Unblock the Notifications