कोलकाता के एक पंडाल में लगी सोनू सूद की मूर्ति, 'प्रवासी मजदूर' थीम पर हुई सजावट
बॉलीवुड के कलाकारों के प्रति फैंस की जो दीवानगी है वो किसी से छिपी नहीं रहती है। फैंस चाहें तो सिर आंखो पर अपने पसंदीदा एक्टर को बिठा लें और उनको भगवान का दर्जा भी दिला दें। हाल ही में ऐसा ही कुछ अभिनेता सोनू सूद के साथ भी हुआ है। गौरतलब है कि सोनू सूद ने कोरोना वायरस और लॉकडाउन के समय कई जररूतमंदो की मदद की थी और उनको घर पहुंचाया था। अब सोनू सूद के साथ बंगाल में कुछ ऐसा हुआ है जो कि चर्चा में चल रहा है।
बता दें कि कलकत्ता में एक दुर्गा पूजा समिति ने अपने पूजा पंडाल में सोनू सूद की मूर्ति लगाई है और उनको सम्मान दिया है। इस समिति ने अपने पसंदीदा अभिनेता को भगवान का दर्जा दिया है। इसके पहले भी देखा गया है कि फैंस ने सोनू सूद को काफी प्यार दिया है। इस पंडाल की बात करें तो प्रफुल्ला कन्नन वेलफेयर असोसिएशन ने अपने पंडाल को एक थीम के हिसाब से ढाला था और इस थीम का नाम था.. 'प्रवासी मजदूर'।
अमिताभ बच्चन की नमक हलाल का बनेगा रीमेक, सामने आई सबसे तगड़ी खबर


Click it and Unblock the Notifications