अमिताभ बच्चन की नमक हलाल का बनेगा रीमेक, सामने आई सबसे तगड़ी खबर
फिल्म इंडस्ट्री में इस समय एक के बाद एक कई फिल्मों के रीमेक देखने को मिल रहे हैं और इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि ये अमिताभ बच्चन की धमाकेदार फिल्म नमक हलाल का भी रीमेक बनने जा रहा है। आज से करीब 38 साल पहले अमिताभ बच्चन की ये धमाकेदार फिल्म रिलीज हुई थी। खबर है कि इस फिल्म को कबीर सिंह के निर्माता मुराद खेतानी बना रहे हैं और इसके लिए उन्होने राइट्स भी खरीद लिए है।
हालांकि इस फिल्म को लेकर अभी सिर्फ बातचीत हो रही है और इसके स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है। पिंकविला की मुताबिक मुराद खेतानी ने भी इस बात को लेकर जवाब दिया था और कहा था कि ये फिल्म बनने जा रही है।

मुराद खेतानी ने नमक हलाल की तारीफ की थी और कहा था कि ये वो फिल्म है जिसको आज भी हर जनरेशन के लोग पसंद करते हैं। इसको लेकर फिलहाल कहानी लिखी जा रही है जो कि साल 2021 तक पूरी हो पाएगी।
रीमेक फिल्मों की बात करें तो इसके पहले कई फिल्म रीमेक की जा चुकी हैं जिनको काफी पसंद किया गया था। अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन का रीमेक भी बना था जो कि लोगों के दिलों पर छा गया था।
मुराद की मानें तो इस फिल्म के लिए उन्होने किसी एक्टर को अभी तक अप्रोच नहीं किया है। उनका कहना है कि पहले फिल्म की स्क्रिप्ट का काम पूरा होगा इसके बाद एक्टर्स से बात की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications