बेटियों से खेत जुतवा रहा था किसान, सोनू सूद ने गिफ्ट में दे दिया ट्रैक्टर- कहा, बेटियों को पढ़ने दो
इस कोरोना काल में कोई एक नाम जो सबके दिलों और जुबान पर छाया है, वह है सोनू सूद। प्रवासी मजदूरों को घर तक पहुंचने में मदद देने के साथ साथ अब सोनू सूद नौकरी दिलाने में भी मदद दे रहे हैं। साथ ही देश के बाहर से भी लोगों को भारत वापस आने में अपनी मदद दे रहे हैं। लेकिन इन सबके साथ वह लगातार सोशल मीडिया पर भी बने हुए हैं और हर जरूरतमंद पर उनकी नजर है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल रहा था। जिसमें एक किसान मजबूरी में अपनी बेटियों से खेत जुतवा रहा था। सोनू सूद ने वीडियो के देखने के बाद गरीब किसान के लिए ट्रैक्टर भिजवा दिया।

दरअसल पहले उन्होंने दो बैल भेजने की बात की थी और लिखा कि लड़कियों को पढ़ने दो, मैं बैल भिजवाता हूं। लेकिन फिर बाद में सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह परिवार बैल की एक जोड़ी के लिए नहीं बल्कि एक ट्रैक्टर के लायक है। इसीलिए आपको शाम तक एक ट्रैक्टर भेज दिया जाएगा जो आपके खेतों की जुताई करेगा।' और हमेशा की तरह उन्होंने अपना वादा पूरा किया।
एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का 55 साल की उम्र में निधन- शाहरुख से लेकर आयुष्मान के साथ किया था काम


Click it and Unblock the Notifications