एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का 55 साल की उम्र में निधन- शाहरुख से लेकर आयुष्मान के साथ किया था काम
यह साल फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी दिल तोड़ देने वाला रहा है। एक के बाद एक कई बड़ी हस्तियों ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है। सोमवार यानि 27 जुलाई को बॉलीवुड के नामी एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे। उन्होंने शाहरुख की बाज़ीगर, अक्षय कुमार की खिलाड़ी सीरिज से लेकर आयुष्मान खुराना की अंधाधुन तक में काम किया था।
परवेज खान के सहायक निशांत खान ने बताया कि सुबह उनको मेजर हार्ट अटैक आया तो अस्पताल लेकर गए लेकिन उससे पहले उनका निधन हो गया। निशांत ने आगे बताया कि उन्हें कोई हेल्थ प्रॉब्लम नहीं थी लेकिन बीती रात उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ था।

फिल्ममेकर हंसल मेहता ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अभी पता चला कि ऐक्शन डायरेक्टर परवेज खान अब इस दुनिया में नहीं हैं। हमने फिल्म शाहिद में एक साथ काम किया था जिसमें उन्होंने दंगो के सीन सिंगल टेक में किए थे। बहुत टैलंटेड, ऊर्जा से भरे हुए और बेहतरीन इंसान। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। तुम्हारी आवाज अभी भी मेरे कानों में गूंज रही है।'
दो ऑस्कर विजेता आए साथ- एआर रहमान और रेसूल पूकुट्टी ने बॉलीवुड 'गैंग' को लेकर किया बड़ा खुलासा


Click it and Unblock the Notifications











