..................... एआर रहमान और रेसूल पूकुट्टी ने बॉलीवुड पर लगाया बड़ा आरोप | Oscars winners AR Rehman and Resul Pookutty claims nobody gave them work in Hindi films - Hindi Filmibeat

दो ऑस्कर विजेता आए साथ- एआर रहमान और रेसूल पूकुट्टी ने बॉलीवुड 'गैंग' को लेकर किया बड़ा खुलासा

दुनिया भले ही कोरोना से लड़ रहा है, लेकिन बॉलीवुड फिलहाल अलग ही जंग चल रही है। नेपोटिज्म, इनसाइडर- आउटसाइडर और बॉलीवुड गैंग्स को लेकर हर दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं, जो हैरान कर देने वाले हैं। कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं और बॉलीवुड पर आरोप लगा रहे हैं।

कुछ दिनों पहले संगीतकार और गायक एआर रहमान ने यह कहकर हर किसी को चौंका दिया है कि बॉलीवुड में मूवी माफिया हैं। और इन माफियाओं के कारण ही उन्हें अब हिंदी फिल्मों में काम नहीं मिलता है। वहीं, अब साउंड डिजाइनर और एडिटर रेसूल पूकुट्टी ने खुलासा किया है कि जब उन्हें ऑस्कर मिला तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने उनके साथ कैसा बर्ताव किया था।

AR Rehman and Resul Pookutty

ए आर रहमान ने कहा था कि वो और भी काम करना चाहते हैं, लेकिन उनके खिलाफ बॉलीवुड में एक गैंग काम कर रहा है जो नहीं चाहता कि वो बॉलीवुड में काम करें। उनके खिलाफ बॉलीवुड में कई तरह की अफवाहें फैली हुई हैं, जिस वजह से लोग उन तक पहुंच नहीं पा रहे हैं।

संगीतकार ने कहा कि लोग उनसे अच्छे काम की उम्मीद करते हैं लेकिन साथ ही एक पूरा गैंग है जो उन्हें काम करने देना ही नहीं चाहता है। लेकिन सब ठीक है। मैं बिल्कुल ठीक हूं। और मुझे लगता है कि ये पूरा किस्मत का खेल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X