लॉकडाउन में फंसे मजदूरों के लिए सोनू सूद ने की बसों की व्यवस्था- लोगों ने किया सलाम, कहा "रियल हीरो"
इस कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कलाकरों ने बढ चढ़कर हर संभव मदद दी है। वहीं, अब अभिनेता सोनू सूद ने एक बड़ा कदम उठाया, जिसके लिए उन्हें लोग उन्हें सलाम कर रहे हैं। सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम किया है। जिससे उन्हें उनके शहरों में वापस भेजा जा रहा है। इस सराहनीय कदम के लिए सोनू सूद को सोशल मीडिया पर सलामी मिल रही है।
11 मई को मुंबई के ठाणे से 10 बसें खुलीं, जिसमें बैठे 350 प्रवासी मजदूरों को कर्नाटक के गुलबर्गा तक पहुंचाया जाएगा। अभिनेता का मानना है कि इस मुश्किल परिस्थिति में हर भारतीय को उसके परिवार के साथ होने का पूरा हक़ है। इसीलिए दोनों राज्यों की सरकारों से परमिशन लेने के बाद उन्होंने ये कदम उठाया है।

सोशल मीडिया पर लोग सोनू सूद की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फैंस ने कहा, रील लाइफ में विलेन बनने वाले सोनू, रियल लाइफ हीरो हैं। सोनू उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश के मजदूरों को भी घर भेजने का इंतजाम कर रहे हैं। खास बात है कि इस पूरे व्यवस्था का खर्च सोनू सूद ने खुद उठाया है।
GK की किताब में बच्चों से सवाल- अक्षय कुमार, अजय देवगन के असली नाम क्या हैं? पैरेंट्स ने किया बवाल


Click it and Unblock the Notifications