GK की किताब में बच्चों से सवाल- अक्षय कुमार, अजय देवगन के असली नाम क्या हैं? पैरेंट्स ने किया बवाल
तेलंगाना के एक सीबीएसई स्कूल में जीके की किताब को लेकर बवाल मच गया है। जीके यानि की जनरल नॉलेज की किताब में एक चैप्टर ऐसा है, जहां बच्चों से अक्षय कुमार, अजय देवगन समेत बॉलीवुड स्टार्स के असली नाम पूछे गए हैं। अभिभावक इस तरह से कंटेंट को देखकर गुस्से में हैं और स्कूल पर सवाल उठा रहे हैं कि इस तरह से सवालों की किताब में क्या जरूरत है?
कक्षा 7 की जीके की किताब में फिल्मी सितारों की तस्वीरें दी गई हैं और छात्रों से उन सितारों का असली नाम पूछा गया है। यहां अक्षय कुमार, अजय देवगन, कैटरीना कैफ, दिलीप कुमार, रजनीकांत, रेखा, तबू, टाइगर श्राफ और गोविंदा जैसे सितारों की तस्वीरें हैं। इतना ही नहीं, बल्कि बच्चों की सुविधा के लिए हिंट बॉक्स में 9 नाम भी लिखे हुए हैं।

जाहिर तौर पर अभिभावक इस तरह के कंटेंट से बेहद खफा हैं। और जानना चाह रहे हैं कि आखिर किस तरह से अथॉरिटीज़ ने भी इस किताब को अप्रूव किया है। पैरंट्स का सवाल है कि यह स्टूडेंट्स के लिए कितना यूज़फुल है? बता दें, अब शिक्षा विभाग ने इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











