सोनू सूद ने 170 प्रवासी मजदूरों को फ्लाइट से भेजा देहरादून, खुद पहुंचे मुंबई एयरपोर्ट- तस्वीरें
सोनू सूद को यूं ही 'प्रवासी मजदूरों का मसीहा' नहीं कहा जा रहा है। बीते महीने भर से अभिनेता बिना रूके, बिना थके प्रवासी मजदूरों के लिए काम करते जा रहे हैं। हजारों प्रवासी को बसों और ट्रेन से भेजने के बाद, अब सोनू सूद ने 170 से अधिक प्रवासी मजदूरों को अपने खर्च पर एयर एशिया इंडिया के विमान से उत्तराखंड के देहरादून के लिए रवाना किया। इन लोगों में प्रेग्नेंट महिलाएं, दिव्यांग और बुजुर्ग लोग शामिल थे। ये दूसरी बार है जब सोनू सूद ने विमान द्वारा प्रवासियों को उनके घर भेजा है।

एयरएशिया इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि एयरबस ए 320 विमान ने 173 प्रवासियों के साथ मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर लगभग 1:57 बजे उड़ान भरी। प्रवक्ता ने बताया कि यह विमान देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर शाम 4.41 बजे उतरा।
सोनू सूद ने इस बारे में बात करते हुए कहा, विमान से वे अपने परिवार के पास जा रहे थे, उनके चेहरे पर आई मुस्कुराहट ने मुझे बहुत खुशी दी। और जैसा मैंने पहले कहा कि जब तक हर एक प्रवासी मजदूर उसके घर नहीं पहुंचा देता तब मैं रुकने वाला नहीं हूं।
EXCLUSIVE: "कोई फॉर्मूला नहीं था, सिर्फ इरादा था कि मैं मजदूरों को पैदल नहीं जाने दूंगा"- सोनू सूद


Click it and Unblock the Notifications
