BREAKING: सोनम के बाद सलमान सहित 'प्रेम रतन..' की टीम का स्वाईन फ्लू टेस्ट!

सोनम कपूर के H1N1 पॉज़िटिव होने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज शुरू हो चुका है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और जल्द ही उनका स्वास्थ्य भी बेहतर हो जाएगा। लेकिन उनके स्वाइन फ्लू के चपेट में आने के बाद कोई भी किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाह रहा है।

गौरतलब है कि सोनम कपूर राजकोट में प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग कर रही थी जब उनकी तबीयत बिगड़ी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है और सलमान खान सहित बाकी की कास्ट और क्रू को भी H1N1 टेस्ट करने का फैसला लिया गया।

दरअसल, स्वाइन फ्लू H1N1 वायरस से होता है और यह संक्रामक होने के कारण काफी तेज़ी से लोगों को अपनी चपेट में लेता है। लिहाज़ा, एहतियातन प्रेम रतन धन पायो की पूरी टीम को चिकित्सीय परामर्श के बाद ही काम पर लौटने दिया जाएगा। वहीं जब तक ये पुष्ट नहीं हो जाता कि सभी लोग स्वस्थ हैं, फिल्म का कोई काम नहीं होगा।

खबरें बार बार ये भी हैं कि सलमान खान को भी H1N1 पॉज़िटिव बताया जा रहा है लेकिन उनकी ओर से इस खबर की अभी तक किसी ने पुष्टि नहीं की। हम बस सबके स्वस्थ रहने की आशा करते हुए जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। Get Well Soon!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X