Get Well Soon:स्वाइन फ्लू की चपेट में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे!
सितारों की लाइफ भी नॉर्मल होती है और वो भी बीमार पड़ते हैं। पर इस बार खबर कुछ ज़्यादा अच्छी नहीं है। दरअसल, आजकल H1N1 वायरस यानि स्वाइन फ्लू से जहां सब परेशान हैं वहीं इस वायरस ने बॉलीवुड को कई बड़े सितारों को इंफेक्ट किया है।

जहां राजकोट के एक अस्पताल में सोनम कपूर को H1N1 पॉज़िटिव बताया गया वहीं सलमान खान भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके हैं। दोनों प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग कर रहे हैं और फिलहाल दोनों के स्वास्थ्य और वायरस के संक्रामक होने के कारण फिल्म की शूटिंग फिलहाल स्थगित कर दी गई है।
खबरों की मानें तो प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा का पूरा परिवार स्वाइन फ्लू की चपेट में है। उनकी पत्नी, फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा और दोनों बच्चों का टेस्ट पॉज़िटिव है और फिलहाल सभी चिकित्सीय परामर्श पर है।
गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू का कहर देश भर में बहुत ज़ोर पर है लोगों को इससे बचाव के उपाय दिये जा रहे है। इस वायरस ने अब तक 1000 से ऊपर लोगों की जान ले ली है और सभी को सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। आप भी सतर्क रहें और जो इसकी चपेट में हैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की उम्मीद करें। Get Well Soon.


Click it and Unblock the Notifications














