कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुईं सोनम, स्वाईन फ्लू का इलाज जारी
सोनम कपूर की तबीयत को लेकर संदेह की स्थिति बनी हुई थी पर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल की प्रमुख ने एक आधिकारिक रिपोर्ट में उनके H1N1 पॉज़िटिव होने की पुष्टि की है। वहीं सोनम की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका स्वाइन फ्लू का उपचार जारी है।
गौरतलब है कि राजकोट में प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर सोनम को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका H1N1 वायरस टेस्ट पॉज़िटिव पाया गया। इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनके स्वास्थ्य पर डॉक्टरों की टीम लगातार नज़र बनाए हुए है।
स्वास्थ्य के लिहाज़ से सोनम के पिछले कुछ दिन बहुत अच्छे नहीं बीत रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग के दौरान ही वो काम के स्ट्रेस को झेल पाने में असमर्थ हो गई थीं। जिसकी सज़ा उन्हें अस्पताल जाकर भुगतनी पड़ी थी।
सोनम कपूर के स्वाइन फ्लू के बाद सलमान खान के भी H1N1 पॉज़िटिव होने की खबर आ रही है। अभी तक सलमान खान के बारे में इलाज संबंधी कोई भी जानकारी मीडिया को नहीं दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications













