खूबसूरत की रीमेक से डरी सोनम कपूर
बॉलीवुड लीजेंड रेखा की सदाबहार फिल्म खूबसूरत की रीमेक बन रही है। फिल्म की रीमेक अनिल कपूर बना रहे हैं। जिसमें लीड रोल कर रही हैं अभिेनेत्री सोनम कपूर । जिसको लेकर काफी उत्साहित और डरी हुई है। उत्साहित इसलिेए कि वो बॉलीवुड दिवा रेखा का रोल करने जा रही हैं और डरी इसलिेए कि उन्हें डर है कि वह रेखा जैसा रोल बखूबी नहीं निभा पायेंगी।
सोनम ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे रेखा जी के रोल को निभाने का मौका मिला है लेकिन मैं उनके जैसा अभिनय नहीं कर पाऊंगी। अगर मैं उनके रोल का दस प्रतिशत भी पर्दे पर पेश कर पाऊं तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी।
मालूम हो कि रेखा ने फिल्म खूबसूरत की रीमेक में अच्छा काम करने के लिेए सोनम को आशिर्वाद भी दिया है। सोनम कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा मैं जो फिल्म कर रही हूं उसके लिेए मुझे उनका आशीर्वाद मिला।
मैं जब तक है जान के प्रीमियर के दौरान उनसे मिली थी और वहीं पर रेखा जी ने मुझे आशीर्वाद दिया था। हम सिर्फ फिल्म में रेखा के किरदार के खासियत को लेकर एक मॉर्डन रुप में ढ़ाल रहे हैं। फिल्म पुरानी खूबसूरत की कॉपी नहीं है। गौर करने वाली बात यह है कि खूबसूरत फिल्म की रीमेक के निर्माता सोनम के डियर पापा अनिल कपूर हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं शंशांक घोष।


Click it and Unblock the Notifications












