सभ्य आयटम नंबर की तलाश में फ्लॉप सोनम
आयटम नंबर की तलाश में फ्लॉप सोनम बॉलीवुड की नकचढ़ी साहबजादी सोनम कपूर इन दिनों आनंद राय निर्देर्शित फिल्म रांझना को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में वह पहली बार सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद धनुष के साथ काम कर रही हैं जिसमें उनके साथ अभय देओल भी है।
फिल्म का प्रदर्शन 21 जून को होगा हमेशा अपने बेबाक बयानबाजी के लिए बदनाम सोनम कपूर ने कहा है कि वो भी आयटम नंबर करने में रूचि रखती हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने जोड़ा कि वो एक ऐसा आयटम नंबर करना चाहती हैं जो पारंपरिक हो, फूहड़ ना हो।
सोनम खुद को नृत्यशैली में पारंगत बताती हैं, हालांकि पिछले पांच सालों में तो यह साबित नहीं हो पाया कि वह अच्छी डांसर भी है। खैर उनके जज्बे को सलाम करते हैं कि उनकी यह इच्छा जल्द से जल्द पूरी हो ताकि वो हमें यादगार फिल्में तो दे नहीं पायी हैं, कम से कम यादगार डांस ही दे दें।
आईये आपको दिखाते हैं सोनम की कुछ मोहक तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











