अब पापा अनिल बनाएंगे फिल्म और बेटी सोनम बनेंगी नेता

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अब फिल्म बनाने की ओर रूख कर रहे हैं। और अपनी फिल्म में वे किसी और नहीं बल्कि अपनी बेटी को ही कास्ट करना चाहता हैं। जी हां, खबरें हैं कि अनिल कपूर उपन्‍यास 'बैटल ऑफ बित्तौरा' पर फिल्‍म बनाने वाले हैं और इसकी मुख्य भूमिका के लिए उन्होंने बेटी सोनम कपूर को चुनाव किया है।

गौरतलब है कि, अगर ऐसा हुआ तो सोनम कपूर सिल्‍वर स्‍क्रीन पर एक राजनेता का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। जबकि फिल्म के लिए हीरो की खोज की जा रही है।

आपको बता दें, अनिल कपूर ने अनुजा चौहान के सुप्रसिद्ध उपन्‍यास 'बैटल ऑफ बित्तौरा' के अधिकार खरीद लिये हैं। यह दो राजनेताओं के बीच की प्रेम कहानी है। जो आपस में प्‍यार करते हैं, लेकिन एक दूसरे के खिलाफ चुनाव के मैदान में उतर जाते हैं। लिहाजा, अनिल का कहना है कि कहानी दिलचस्‍प है और दर्शकों को पसंद आयेगी।

वहीं, सोनम भी इस फिल्‍म में काम करने को लेकर खासा उत्‍साहित हैं। उनका कहना है कि,' यह रोल चैंलेजिंग होगा और काम करने में मजा आयेगा।

सोनम फिलहाल अपनी आगामी फिल्‍म 'प्रेम रतन धन पायो' को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में उनके साथ सलमान खान हैं। फिल्‍म में सलमान डबल रोल में नजर आयेंगे। फिल्म 2015 नवंबर में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X