सोनम-सलमान के रोमांस के बीच आ रहे हैं अनिल कपूर!
मुंबई। यूं तो सलमान खान को रोमांस के लिए जाना जाता है। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एक ऐसी एक्ट्रेस भी है, जिसके साथ रोमांस के सीन्स करने में सलमान शर्म से पानी पानी हुए जा रहे हैं। जी हां, ये अभिनेत्री हैं सोनम कपूर। सलमान खान और सोनम कपूर सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में साथ काम कर रहे हैं।

डीएनए की खबर के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रोमांटिक सीन करते हुए सलमान की हालत खराब हो रही है और वे सोनम के साथ रोमांस करने में सहज महसूस नहीं कर रहे हैं। यूं तो सलमान सोनम से पहले अपने से आधी उम्र की कई हीरोइनों जैसे सोनाक्षी सिन्हा, डेज़ी शाह और जैक़लीन फ़र्नांडिस के साथ बड़े मज़े से काम कर चुके हैं। लेकिन दरअसल, यहां माजरा कुछ और ही है।
बात कुछ ऐसी है कि सोनम कपूर हैं अनिल कपूर की बेटी और अनिल कपूर हैं सलमान के अच्छे दोस्त। लिहाजा, असहजता की वजह यही है कि सोनम के पिता अनिल कपूर, सलमान के बेहद क़रीबी दोस्त हैं। और दोनों कई फिल्मों में साथ काम भी कर चुके हैं।
सलमान ख़ान ने अख़बार से बातचीत में कहा, "सोनम, मुझसे उम्र में बेहद छोटी हैं। उनके पिता से मेरी पुरानी दोस्ती है। सोनम जब बहुत छोटी थीं, तब से मैंने उन्हें देखा है। इसलिए मुझे बड़ी मुश्किलें पेश आ रही हैं।"


Click it and Unblock the Notifications