क्रिसमस दूर है तो क्या Santa सोनम तो तैयार हैं!
सोनम कपूर इंडस्ट्री की नई फैशनिस्टा तो हैं ही लेकिन वो इंडस्ट्री की नई बबली गर्ल भी है। सोनम को हमेशा हंसते खिलखिलाते देखा जाता है। फिल्म आएशा में भी उनका किरदार ऐसा ही है जो हमेशा सबको खुश रखने की कोशिश करती हैं। तो सोनम अब असल ज़िंदगी में भी कुछ ऐसा ही कर रही हैं।
हालांकि क्रिसमस अभी दूर है पर दिसंबर आते ही क्रिसमस की फील तो आने ही लगता है। लोग सांटा क्लॉज़ से मांगने के लिए अपने गिफ्ट्स की लिस्ट भी तैयार करने लगते हैं।
पढ़िए : सलमान को धोखा देकर सोनम हो गईं शाहरूख की दीवानी!
तो सोनम स्माइल फॉउंडेशन नाम की संस्था के लिए सांटा क्लॉज़ बन गई हैं। उन्होंने पर्निया कुरैशी के साथ मिलकर अपने खुद के कपड़े एक रीटेल कंपनी को दे दिए हैं। इन सारों कपड़ों से जो कमाई होगी वो स्माइल फाउंडेशन के नाम जाएगी जो 25 राज्यों में गरीब बच्चों की मदद करती है। सोनम ने बताया कि ये सब मेरे पसंदीदा वार्डरोब हैं पर ये सब चैरिटी में जाएगा।
Dreamboy से गिफ्ट पाकर चहक गईं थीं सोनम!
वैसे भी अब सोनम को शॉपिंग का एक और बहाना मिल गया। तो देखा जाए तो ये संस्था भी सोनम के लिए सांटा क्लॉज़ से कम नहीं है अब भई शॉपिंग करने का मौका कौन लड़की नहीं चाहती। सोनम की खुशी हम समझ सकते हैं!
जानिए: क्यों हैं सलमान सबके फेवरिट प्रेम!


Click it and Unblock the Notifications
