डॉली की डोली उठाने को तैयार हैं ये तीन दूल्हे

बॉलीवुड फैशन आइकन के नाम से मशहुर अभिनेत्री सोनम कपूर की अपकमिंग फिल्म "डॉली की डोली" का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म के इस पोस्टर में तीन मजबूत हाथ सोनम की दीवानगी में पागल दिख रहे हैं। तीनों हाथो पर टैटू बना हुआ है जिसमें लिखा है, डॉली मेरी है। फिल्म में सैफ अली खान फिल्म में कैमियो रोल में होंगे। लेकिन आप मिलिए उन तीन टैटू वाले हाथों से जो बने हैं सोनम के दूल्हे-

राजकुमार राव
किसी अभिनेता के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है कि उसे सिर्फ 29 साल की उम्र और चार पांच फिल्मों के बाद ही राष्ट्रीय पुरस्कार मिल जाए। राजकुमार राव ऐसे ही अभिनेता हैं, और देखा जाए तो ये उनकी पहली कमर्शियल मसाला फिल्म है। इससे पहले वो हमेशा बिल्कुल जुदा अंदाज़ में दिखे हैं। हालांकि उन्हें सोनम के साथ रोमांस करने का कितना मौका मिलेगा ये तो फिल्म ही बताएगी। राजकुमार राव आगे रमेश सिप्पी की फिल्म 'शिमला मिर्ची' में नजर आएंगे। उनका कहना है कि यह फिल्म असाधारण है और वह इसमें हेमा मालिनी के साथ रोमांस करने को लेकर उत्साहित हैं।

पढ़िए: कहां चली हेमा मालिनी और राजकुमार की सवारी!
पुलकित सम्राट

एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से परदे पर जादू बिखेरने लक्ष्य या किसना बने पुलकित अचानक गायब हो गए। पर वापस लौटे तो सीधा बड़े परदे पर। उनकी पहली फिल्म बिट्टू बॉस ने बॉक्स ऑफिस पर पानी भी नहीं मांगा। फिर वे बॉलीवुड फिल्म 'फुकरे' में नजर आये थे। युवावर्ग को यह फिल्‍म खासा पसंद आई थी। इसके बाद वो जय हो में भी दिखाई दिए। हाल ही में उन्होंने यारियां फेम दिव्या कुमार की अगली फिल्म साइन की है। पुलकित रोमांस करना बखूबी जानते हैं, ये उन्होंने छोटे परदे पर दिखा दिया था। अब वो सोनम की डोली किस अंदाज़ में उठाएंगे ये देखना होगा।
PICS: पुलकित की शादी में सलमान ने बढ़ाई लाखों धड़कनें

वरूण शर्मा
डॉली के दूल्हों में सबसे हैरान यही इंसान कर रहे हैं। वरूण शर्मा फुकरे में अपनी कॉमेडी के लिए अवार्ड्स में नॉमिनेट हुए और सराहे गए। पर क्या वो सोनम के दूल्हे बनकर अच्छे लगेंगे? ये तो फिल्म का ट्रेलर ही बताएगा। तो बस इंतज़ार करिए फरवरी। भई डॉली की डोली तो तब ही उठेगी!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X