OFFO: अब इस फिल्म का क्या हाल करेंगी सोनम कपूर!
[बॉलीवुड समाचार] सोनम कपूर अब एक और फिल्म के पीछे हाथ धोकर पड़ गई हैं। ये फिल्म है नीरजा भनौत पर बन रही बायोपिक। सोनम ने फ्लाइट अटैंडेंट 'नीरजा भनौत' पर बन रही बॉयोपिक फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
नीरजा भनौत अशोक चक्र पाने वाली सबसे छोटी महिला हैं। उन्होंने एक 1986 के प्लेन हाईजैक में वीरता और साहस का परिचय दिया था। आतंकवादियों ने भनौत की हत्या उस समय कर दी गई थी जब वे पैसेंजर्स को बचाने की कोशिश कर रही थी।
सोनम इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। सोनम ने पहले दिन ट्वीट किया...तो सफर शुरू हो गया है। इस फिल्म का हिस्सा बनाए जाने के लिए फॉक्स स्टार हिन्दी का शुक्रिया। बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।
ALSO SEE: सलमान के साथ ऐश्वर्या की एक्टिंग करने लगीं सोनम!
फैशन फोटोग्राफर अतुल कस्बेकर इस फिल्म के साथ फिल्म प्रोडक्शन में कदम रख रहे हैं। उन्होंने भी फैन्स से फिल्म के लिए शुभकामनाएं मांगी। उन्होंने भी ट्वीट किया कहानी आज से शुरू हो गई है। विश मी लक।
TRAGEDY: बहन हो जाएगी बीए पास पर भाई कब होगा इंटर पास?
अब सोनम कपूर का एक्टिंग और करियर ग्राफ देखा जाए तो कहने की ज़रूरत नहीं कि इस फिल्म का क्या हाल हो सकता है। लेकिन फिर भी हमारी दिक्कत तो ये है कि एक बार फिर एक अच्छी कहानी शायद.....खैर All the Best Sonam!
ON SETS:सलमान और सोनम का सेल्फी फीवर, तस्वीर पर तस्वीर!


Click it and Unblock the Notifications
