सोनम की ये बोल्ड तस्वीरों देख भड़क गई प्रेम रतन धन पायो की टीम!
[गपशप] सोनम कपूर ने हाल ही में एक बहुत ही हॉट और बोल्ड फोटोशूट किया है। हालांकि उनकी इन तस्वीरों के मीडिया में आते ही ये तस्वीरें शेयर होने लगीं और जैसे ही ये तस्वीरें प्रेम रतन धन पायो के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने देखीं, उनका पारा चढ़ गया।
दरअसल, सूरज बड़जात्या काफी समय बाद अपनी फिल्म लेकर आ रहे हैं और हर फिल्म को वो बहुत ही प्यार और लगन से बनाते हैं। उनकी फिल्म में सोनम कपूर एक घरेलू, सीधी - सादी लड़की का किरदार निभा रही हैं। ऐसे में सूरज को लगा कि सोनम का ये हॉट फोटोशूट देखकर कोई भी उनकी फिल्म पर यकीन नहीं करेगा। बस फिर क्या था उन्होंने सोनम कपूर को दिया एक ज़ोरदार डोज़ कि आइंदा ये गलती दोबारा वो बर्दाश्त नहीं करेंगे।
ALSO READ: #MyChoice, सोनम ने दीपिका को कहा 'हाई सोसाइटी' में रहने वाली महिला!
गौरतलब है कि सूरज बड़जात्या हमेशा अपनी फिल्मों को लेकर भावुक रहते हैं। वो जो दिखाना चाहते हैं उस पर लोगों को यकीन भी कराना चाहते हैं। लेकिन सोनम के इस सुपर सेक्सी अवतार को देखने के बाद उनकी फिल्म की सीधी सादी घरेलू हीरोइन पर कोई यकीन नहीं करेगा। बल्कि सोनम का ये अवतार उनके फिल्मी अवतार के बिल्कुल उल्टा है। इसलिए सूरज बड़जात्या ने सोनम को हिदायत दी है कि जब तक फिल्म रिलीज़ नहीं हो जाती अपनी इमेज पर ध्यान दें।
PICS: इनके साथ काम करना सोनम के लिए बिल्कुल गलत है!


Click it and Unblock the Notifications















