कोरोना के खतरों के बीच सोनम कपूर ने शुरू की फिल्म ब्लाइंड की शूटिंग, दमदार कहानी पर बेस्ड है फिल्म
एक्ट्रेस सोनम कपूर की नई फिल्म का ऐलान हो चुका है। इस फिल्म का नाम ब्लाइंड है। फिल्ममेकर्स ने क्लैप बोर्ड की तस्वीर शेयर करते हुए ये जानकारी शेयर की। फिल्म ब्लाइंड की शूटिंग भी आज से शुरू हो चुकी है। इस फिल्म को शोम मखलीजा निर्देशित करेंगे और सुजॉय घोष, अविषेक घोष, मनीषा डब्यू, पिनकेश नाहर, सचिन नाहर द्वारा प्रड्यूस किया जा रहा है। सोनम कपूर इस थ्रिलर क्राइम बेस्ड फिल्म में लीड रोल में हैं।
सोनम कपूर आहूजा की फिल्म ब्लाइड की शूटिंग स्कॉटलैंड में शुरू हुई। इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प मालूम पड़ती है। फिल्म में सोनम कपूर के अलावा विनय पाठक, पूरब कोहली समेत कई स्टार्स नजर आएंगे।
न्यू नॉर्मल में सोनम कपूर भी काम पर वापस लौट आई हैं। वह काफी समय से फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। उन्होंने अनुष्का की तरह शादी के बाद गिनी चुनी फिल्में ही की है। अब फिल्म ब्लाइंड को लेकर एक बार फिर सोनम कपूर चर्चा में आई हैं। जल्द ही फिल्ममेकर्स ब्लाइंड फिल्म को लेकर नई जानकारी शेयर कर सकते हैं।
सुहाना खान की सेल्फी पर आया फैंस का दिल, इंटरनेट पर वायरल


Click it and Unblock the Notifications











