सुहाना खान की सेल्फी पर आया फैंस का दिल, इंटरनेट पर वायरल
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर एकबार फिर फैंस का ध्यान खींचा है। फैंस को ये तस्वीर इतनी पसंद आ रही है कि जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला है। सुहाना खान ने लेटेस्ट सेल्फी पोस्ट की है। इस फोटो में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर में उन्होंने ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। हर बार की तरह ये सेल्फी भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।
सुहाना खान की इस फोटो पर अमिताभ बच्चन की नाती नव्या नवेली से लेकर महीप कपूर, भावना पांडे सभी ने कमेंट्स किए। सभी ने सुहाना खान के लेटेस्ट लुक की तारीफ की। वहीं शाहरुख खान की बेटी की सुहाना की तारीफ कई फैंस ने भी की। बहुत सारे फैंस ने हार्ट वाला इमोजी शेयर किया तो किसी ने उन्हें गॉर्जियस बताया।
फॉलोअर्स
बता दें सुहाना खान का इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल अकाउंट हैं। उन्हें 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्हें आलिया भट्ट से लेकर तमाम बड़े स्टार्स फॉलो करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











