'रांझणा' का एक-एक संवाद दिल से लिखा गया है: सोनम कपूर
21 जून को एक लवस्टोरी पर्दे पर दिखायी पड़ने वाली है जिसका नाम है 'रांझणा', जिसे लेकर आ रहे हैं अभिनेत्री सोनम कपूर और अभिनेता धनुष। हाल ही में फिल्म का संगीत लांच किया गया जहां पर सोनम ने कहा कि उनकी फिल्म 'रांझणा' से एक बार फिर से लोगों को प्यार से प्यार हो जायेगा। फिल्म के संवाद और गाने दिल को छू लेने वाले हैं जिसे कि अभी मैं कह रही हूं, बाद में लोग भी कहेंगे।
अगर फिल्म के संगीत में ए आऱ रहमान ने जान फूंक दी है तो वहीं फिल्म के संवाद में 'लेखक हिमांशु शर्मा ने कलम तोड़ दी है। फिल्म का एक-एक हिस्सा बेहद ही खूबसूरत है जिे देखने के बाद लोग फिल्म के दीवाने हो जायेंगे। मुझे फिल्म का एक-एक संवाद बोलने में काफी मजा आया।
मालूम हो कि इससे पहले धनुष-सोनम ने कहा था कि अगर आपको प्यार पर यकीन है तो आप हमारी फिल्म 'रांझणा' जरूर देखे क्योंकि यह आपको एक बार फिर से प्यार पर भरोसा करना सीखायेगी।
दक्षिण के स्टार अभिनेता धनुष ने ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीत निर्देशक ए आर रहमान की तारीफ में कहा, "इसमें बेहद गहराई है, आप इस गाने से संस्कृति को समझ और महसूस कर सकते हैं।फिल्म के निर्माता अनिल कपूर हैं तो वहीं फिल्म के निर्देशक आनन्द एल. राय हैं। जो इससे पहले तनु वेड्स मनु नाम की हिट फिल्म बना चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications












