पापा नहीं खुद के दम पर नाम कमाऊंगी: सोनम कपूर

भले ही लोग सोनम कपूर को एक असफल अभिनेत्री कहें और उन पर आरोप लगाये कि वह अनिल कपूर की बेटी होने का फायदा उठाती हैं लेकिन सोनम कपूर का अपने बारे कुछ अलग ही सोचना है, सोनम को लगता है कि वह अपने दम पर फिल्मी दुनिया में आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कभी भी अपने पापा के नाम का फायदा नहीं उठाया। सोनम ने कहा कि मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग मेरे बारे में क्या कहेंगे? मुझे बस अपने पापा की कही बातों से फर्क पड़ता है और मेरे पापा को मुझ पर गर्व है। वह मुझे फैशन आईकॉन कहते हैं। सोनम आगे चल कर फिल्म डायरेक्शन में उतरना चाहती हैं।

वैसे इन दिनों सोनम कपूर अपनी आने वाली फिल्म राझ णां को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के गानों ने एक बार फिर से लोगों को ए आर रहमान का दिवाना बना दिया है। सोनम कपूर भी फिल्म के दृश्यों में काफी अच्छी लग रही हैं। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है।

बनारस की पृष्णभूमि पर बनी इस लवस्टोरी से तमिल फिल्मों के भगवान रजनीकांत के दामाद धनुष भी बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। फिल्म 21 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्माता अनिल कपूर हैं तो वहीं फिल्म के निर्देशक आनन्द एल. राय हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X