सोनम के लिए अब हुई HAPPY HOLI, अस्पताल से छुट्टी

[बॉलीवुड समाचार] सोचिए कि कोई बहुत ही ज़्यादा उत्साहित और हैपी गो लकी टाइप का इंसान हो जिसे त्योहारों से प्यार हो और उसे त्योहार के दिन ही कह दिया जाए कि नो फेस्टिवल। बस इसी दुख से गुज़रीं सोनम कपूर जिन्हें होली के दिन भी अस्पताल में रहना पड़ा। वजह थी उनका स्वाइन फ्लू। लेकिन सोनम के लिए अब जाकर होली हैप्पी हो गई है क्योंकि उन्हें मिल गई है अस्पताल से छुट्टी।

शनिवार सुबह सोनम को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल से घर भेज दिया गया। उन्होंने राहत की सांस लेते हुए ट्वीट करके घर आने की खुशी भी ज़ाहिर की। गौरतलब है कि सोनम कपूर फरवरी में जब राजकोट के पास में अपने आने वाली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग कर रही थी, तब वो स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गईं। वहां से उन्हें बेहतर ईलाज के लिए 28 फरवरी को मुंबई भेज दिया गया था।

शनिवार को सोनम ने लगभग 12 बजे ट्वीट करके अपने घर पहुंचने की खबर प्रशंसकों को दी। एक्ट्रेस ने ट्वीट किया 'डिस्चार्जड!!! होम स्वीट होम!'। सोनम लगभग हफ्तेभर तक ईलाज के लिए मुंबई के एक प्रायवेट अस्पताल में भर्ती रहीं। उनसे अस्पताल में उनकी दोस्त जैकलीन मिलने पहुंची। वहीं 5 मार्च को सोनम की बहन रिया का जन्मदिन था और सोनम को उम्मीद थी कि उन्हें छुट्टी मिल जाएगी। पर उन्हें डिस्चार्ज नहीं किया गया जिस वजह से वो काफी दुखी थीं। लेकिन अब फाइनली जाकर आप सोनम को भी कर सकते हैं विश....HAPPY HOLI :)

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X