FINAL: साथ नजर आएगी पापा-बेटी की ये 'दबंग' जोड़ी..
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड में काफी कम ऐसा होता है, जब एक ही परिवार के दो सितारों को एक फिल्म में साथ काम करने का मौका मिलता है। बहरहाल, ये मौका मिला है दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को। जी हां, सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपने पिता 'शॉटगन' यानि की शत्रुघ्न सिन्हा ने साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी।

फिल्ममेकर ए.आर. मुरुगदास ने अपनी आनेवाली फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघन सिन्हा को एक साथ साइन किया गया है। हालांकि अभी तक इस फिल्म का नाम नहीं रखा गया है, लेकिन इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। यह फिल्म तमिल की सुपरहिट फिल्म 'मोनागुरु' की रीमेक है।
गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा साउथ फिल्मों के रीमेक बनाने वाले निर्देशकों की पहली पसंद बनती जा रही है। इससे पहले भी सोनाक्षी ने कई फिल्मों में काम किया है जो साउथ फिल्मों की रीमेक या उनसे प्रभावित हैं।
बहरहाल, इस अनाम फिल्म में खास बात यह है कि फॉक्स स्टार स्टूडियो की इस फिल्म में विलेन का रोल निर्देशक अनुराग कश्यप निभा रहे हैं। वहीं, शत्रुघन सिन्हा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। इससे पहले मुरुगदास ने 'गजनी' और 'हॉलीडे' का निर्देशन किया है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications












