फराह की किचन में बॉलिवुड हसीनाएं..सोनाक्षी का आया नंबर
फराह खान आजकल बॉलिवुड की हसीनाओं को किचन में एंट्री करा रही हैं। अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट के बाद अब बारी आई है सोनाक्षी सिन्हा की जिन्होंने पहली बार किचन में कुछ कुकिंग की है। सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा है कि पहली बार उन्होंने किचन में कदम ऱखा है। वो भी फराह खान की दावत के दौरान। सोना ने ये लिखा कि पता नहीं अब कब दोबारा वो किचन में जाएंगी।
फराह खान ने भी सोनाक्षी सिन्हा और उनकी मां पूनम सिन्हा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "आज सोनाक्षी सिन्हा और उनकी मां पूनम जी। थैंक यू सो मच।"
फराह खान के नये कुकिंग शो का नाम है फराह की दावत जिसमें उन्होंने अपने सभी करीबी बॉलिवुड दोस्तों को आमंत्रित किया है। शाहरुख खान, करन जौहर, अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और भी कई बॉलिवुड सितारे इस शो की शान बढ़ाने आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications












