TV के इस सुपरहिट कपल ने तोड़ा 7 साल का रिश्ता, अलग हुई राहें..
'ये है मोहब्बतें' की इशिता यानि की दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पार्टनर शरद मल्होत्रा ने आखिरकार अपने सात सालों के रिश्ते को खत्म कर दिया है। जी हां, काफी समय से इस खबर को लेकर अफवाहें गढ़ी जा रही थी। कोई इसे झूठ बता रहा था, तो कोई सच। लेकिन अब खबर आ रही है कि इन दोनों के रिश्ते में दरार आ चुकी है।

दिव्यांका और शरद अपने पहले सीरियल ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन' के दौरान नजदीक आए थे। साल 2006 से इनका रिश्ता बना हुआ था। सीरियल खत्म होने के बाद दोनों ने अलग अलग राहें पकड़ी। दिव्यांका तो ये हैं मोहब्बतें के साथ वापस टीवी की फेवरिट एक्ट्रेस बन गईं। लेकिन शरद फिलहाल फिर से वह पहचान और ऊंचाई नहीं पा सके हैं। लिहाजा, हो सकता है यहां भी ईगो इस रिश्ते का दुश्मन बन बैठा हो।
दोनों ने पिछले साल ही अपने रिश्ते को स्वीकारा था। लेकिन फिर कई बातें हुईं जो इनके रिश्ते को प्रभावित करती गईं। अब इन दिनों इनके रिश्ते में कई समस्याएं आ गई थीं। खबरों के अनुसार, दिव्यांका शादी करना चाहती थी, लेकिन शरद अभी कमिटमेंट के लिए तैयार नहीं थे। लिहाजा, दोनों में काफी झगड़ा होना भी शुरू हो गया था।
इन्हीं कारणों से तंग आकर दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है। खबरों के अनुसार इस जोड़ी ने अपने रिश्ते के बारे में कोई भी इंटरव्यू देने से मना कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











