Ooo..मैडम तुसाद में अपना मोम का स्टेच्यू देखना चाहती हैं सोनाक्षी!
[बॉलीवुड न्यूज] हाल ही में कैटरीना कैफ ने लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में अपने मोम के स्टेच्यू का अनावरण किया। कैटरीना की इस उपलब्धि पर बॉलीवुड ने खुशी जताई। वहीं, कैट के फैंस भी इससे काफी उत्साहित हैं।
बहरहाल, कुछ दिनों बाद ही लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने दिल की बात मीडिया को बताई। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा को इस बात की बेहद खुशी है कि कैटरीना कैफ का मोम का पुतला लंदन के प्रसिद्ध मैडम तुसाद में लगाया गया है। लेकिन सोनाक्षी खुद को भी वहां देखना चाहती हैं।
जी हां, सोनाक्षी ने मीडिया से कहा, ‘मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि कैटरीना मैडम तुसाद संग्रहालय में अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं। बहरहाल, मुझे आशा है कि वहां एक दिन मेरा बुत भी लगेगा।'
PICS: जानिए कौन हैं बॉलीवुड के मोस्ट स्टाइलिश एक्टर, एक्ट्रेस
हम्मम..आखिर दिल की बात जुबां पर आ ही गई। लेकिन फिलहाल सोनाक्षी जैसी फिल्में और किरदार करती दिख रही हैं, ऐसा लगता तो नहीं कि उन्हें इस उपलब्धि को हासिल करने का मौका मिला पाएगा। साउथ रिमेक फिल्मों के अलावा सोनाक्षी की काफी कम फिल्में ही दर्शकों को लुभा पा रही हैं।
वहीं, बता दें, कैटरीना बॉलीवुड की आठवीं स्टार हैं जिनकी मोम की प्रतिमा मैडम तुसाद संग्रहालय में लगी है। इससे पहले अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, शाहरूख खान, सलमान खान, रितिक रोशन, करीना कपूर और माधुरी दीक्षित-नेने का पुतला यहां लगाया जा चुका है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications














