सोनाक्षी ने जन्मदिन पर खुद को दिया टैटू गिफ्ट
सोनाक्षी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपनी और नए टैटू की एक तस्वीर साझा की, जिसमें लिखा, "जन्मदिन पर यह टैटू मेरा खुद को दिया तोहफा है..मेरा दिशा-निर्देश करने वाला सितारा, अब हमेशा मेरे साथ है।"यह टैटू उनकी गर्दन पर है।
दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली सोनाक्षी ने साल 2010 में फिल्म दबंग से फिल्मी पर्दे पर कदम ऱखा था। सोनाक्षी को लुटेरा, 'राउडी राठौड़', 'सन ऑफ सरदार', 'दबंग 2', 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा', 'बॉस' और 'आर.. राजकुमार' सरीखी फिल्मों के जरिये शोहरत हासिल हुई है।
मालूम हो कि इन दिनों सोनाक्षी अपनी आने वाली फिल्म 'हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में चौथी बार अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म 6 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म 'हॉली डे' का निर्देशन ए.आर. मुरुगादास ने किया है। फिल्म में आपको सोनाक्षी रेसिंग और मु्क्केबाजी करती नजर आयेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
