बर्थडे गर्ल सोनाक्षी सिन्हा भी हो चुकी हैं शाहिद-रणवीर संग बदनाम

Sonakshi sinha had love affair with Ranveer Singh and Shahid Kapoor.
2 जून को सोनाक्षी ने अपने जीवन के 27 साल पूरे कर लिए हैं। वैसे तो सोनाक्षी सिन्हा की इमेज लोगों के जेहन में एक फैमिली लड़की की तरह है लेकिन फिर भी सोनाक्षी के ऊपर भी अपने कोस्टारों संग डेटिंग का आरोप लग चुका है।

कहा जाता है कि सोनाक्षी फिल्मों में काम जरूर करती हैं लेकिन उनका एक फिक्स टाइम टेबल है और वो हमेशा अपनी मां पूनम सिन्हा संग ही इवेंट और शूट पर देखी जाती हैं बावजूद इसके सोनाक्षी का नाम भी शाहिद कपूर और रणवीर संग जुड़ चुका है।

मैडम दबंग यानी सोनाक्षी की कोई सहेली नहीं जानिए क्यों?

कहा जाता है कि रणवीर ने सोनाक्षी के ही चलते अपनी पहली गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा को छोड़ा था तो वहीं पिछले दिनों सोनाक्षी और शाहिद कपूर को लेकर फिल्मी गलियारों में बहुत बातें हो रही हैं। हालांकि सोनाक्षी-शाहिद दोनों ही इन बातों को अफवाहें बता रहे हैं लेकिन फिर भी दोनों के रोमांस की खबरों ने फिल्मी गलियारों को गुलजार किया हुआ है।

मालूम हो कि सोनाक्षी सिन्हा ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म लुटेरा में और शाहिद के साथ फिल्म आर राजकुमार में काम किया है। दोनों ही फिल्मों को औसत सफलता और खूब सारी समीक्षकों से तारीफें मिली हैं। फिलहाल तो सोनाक्षी कहती हैं कि वो अपने काम में बिजी हैं और डेटिंग के लिए उनके पास टाइम नहीं हैं। देखते हैं कि उनके पास रोमांस के लिए कब टाइम होता है।

मालूम हो कि इन दिनों सोनाक्षी अपनी आने वाली फिल्म 'हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में चौथी बार अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म 6 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म 'हॉली डे' का निर्देशन ए.आर. मुरुगादास ने किया है। फिल्म में आपको सोनाक्षी रेसिंग और मु्क्केबाजी करती नजर आयेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X