..................... Sonakshi Sinha trolled for marrying Zaheer Iqbal, said- He is my choice why are people having problems - Hindi Filmibeat

जहीर इकबाल से शादी करने पर ट्रोल हुईं सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- वो मेरी पसंद है लोगों को क्यों परेशानी हो रही है

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha trolled for marrying Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा अपने दबंग अंदाज के लिए काफी पसंद की जाती हैं। सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से डेब्यू करन के बाद सोनाक्षी हर किसी की पसंदीदा एक्ट्रेस बन गईं। अपनी फिल्मों के साथ ही सोनाक्षी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। दरअसल एक खबर सामने आई है कि सोनाक्षी सिन्हा शादी करने जा रही हैं। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है।

बॉलीवुड की ट्रेंडिंग खबर यह भी पढ़ें- जहीर इकबाल के साथ सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा बोले- आजकल के बच्चे पूछते कहां हैं...

शादी करने जा रहे हैं जहीर और सोनाक्षी
सोनाक्षी सिन्हा लंबे समय से जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। बता दें कि जहीर उनके साथ फिल्म डबल एक्स एल में नजर आए थे। माना जा रहा है कि दोनों तब से ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरें यह हैं कि दोनों 23 जून को शादी करेंगे। सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरों को सुन लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद अब सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

वो मेरी पसंद है- सोनाक्षी
एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं कि- 'मुझसे हर समय इसके बारे में पूछा जाता है। अब मैं उसे सुनकर दूसरे कान से निकाल देती हूं। सबसे पहले तो यह किसी का काम नहीं है। दूसरा यह मेरी पसंद है। इसलिए मुझे समझ नहीं आ रहा है कि लोग इसके बारे में क्यों परेशान हो रहे हैं। मेरे माता पिता से ज्यादा लोग मेरी शादी के बारे में मुझसे पूछ रहे हैं। कभी-कभी तो मुझे बहुत मजा भी आता है, लेकिन अब मुझे इसकी आदत हो गई है। अगर लोग उत्साहित हो रह हैं तो हम इसके इस बारे में क्या कर सकते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X