..................... Shatrughan Sinha said about Sonakshi Sinha's marriage with Zaheer Iqbal-children dont ask now a days - Hindi Filmibeat

जहीर इकबाल के साथ सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा बोले- आजकल के बच्चे पूछते कहां हैं...

Sonakshi Sinha

Shatrughan Sinha said about Sonakshi Sinha's marriage with Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबर काफी तेज है। माना जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई इवेंट्स में एक साथ देखा जाता है किसी भी इंडस्ट्री के फंक्शन में भी दोनों साथ में नजर आते हैं। वहीं दोनों की शादी को लेकर अब जहां सभी को दोनों को मुबारकबाद दे रहे हैं वहीं हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन सामने आया है।

उन्हें दुनिया की सारी खुशियां मिलें
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं कि मैं फिलहाल दिल्ली में हूं। मुझे बेटी की शादी के प्लान के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। तो आपका सवाल है कि वह शादी कर रही हैं ? फिलहाल तो अभी मुझे इस बारे में बताया नहीं गया है। मैं उतना ही जानता हूं जितना मीडिया से पढ़ा है। जब भी वह हमें बताएंगी हमारा आशीर्वाद उनके साथ रहेगा। मैं बस चाहता हूं कि उन्हें दुनिया की सारी खुशियां मिलें।

वह एडल्ट हैं फैसला ले सकती हैं
इसके साथ ही वह आगे कहते हैं कि मुझे बेटी पर भरोसा है। वह कोई भी गलत फैसला नहीं करेंगी। वह एडल्ट हैं अपना फैसला खुद ले सकती हैं। जब भी मेरी बेटी की शादी होगी मैं उसकी बारात में नाचूंगा।

बच्चे बताते कहां हैं...
इसी के साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं कि मुझसे कई लोगों ने सवाल किया है कि इस बारे में आप नहीं जानते हैं और मीडिया सब जानती है। इसपर मैं यही कह सकता हूं। आजकल के बच्चे मां बाप से कहां पूछते हैं। बस आकर बताते हैं। मैं तो बस बताए जाने का इंतजार कर रहा हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X