आर राजकुमार की सफलता से खुश सोनाक्षी..दर्शकों का कहा थैंक्यूं
फिल्म की सफलता पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी नई फिल्म 'आर.. राजकुमार' की सराहना के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वह खुशी से झूम उठी हैं। सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, "आपका प्यार और सराहना पाकर हम खुशी से झूम उठे हैं। इतना प्यार देने के लिए आप सब का शुक्रिया।"
सोनाक्षी ने प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'आर.. राजकुमार' में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ काम किया है। फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित हुई है। सोनाक्षी ने मुंबई के चंदन सिनेमा में शुक्रवार को फिल्म का पहला भाग देखा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "चंदन में 'आर.. राजकुमार' का पहला भाग देखा। तालियां, टिप्पणियां, सीटियां, इन्हीं के लिए तो हम जीते हैं। ये दर्शकों की फिल्म समीक्षा है बॉस।"
गौरतलब है कि फिल्म आर राजकुमार में शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी है। फिल्म पूरी मसाला टाइप है जिसे युवागण पसंद कर रहे हैं,इसलिए ऐसा सोचा जा रहा है कि शाहिद की यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर आगे भी अच्छा बिजनेस करेगी।


Click it and Unblock the Notifications












