आर राजकुमार फिल्म रिव्यू- प्यार प्यार प्यार या मार मार मार!
स्टार- 3.5
एक्टर- सोनाक्षी सिन्हा, शाहिद कपूर, सोनू सूद
निर्देशक- प्रभु देवा
निर्माता- सुनील ए लुल्ला
संगीत- प्रीतम चक्रवर्ती
प्रभु देवा की फिल्म आर राजकुमार आज सिनेमाहॉल में रिलीज हो रही है। आर राजकुमार के नाम का सस्पेंस भी आज खुल जाएगा कि आर का फुल फॉर्म आखिर है क्या। पहले फिल्म का नाम रैंबो राजकुमार था लेकिन बाद में फिल्म का नाम बदलकर आर राजकुमार कर दिया गया। इस आर का क्या मतलब था ये पूछे जाने पर हर बार प्रभु देवा ये कहते कि 6 दिसंबर को पता चलेगा। तो हम आपको बता देते हैं कि इसका मतलब है क्या। असल में आर राजकुमार में आर का मतलब है रोमियो। फिल्म के हीरो शाहिद कपूर का नाम फिल्म में है रोमियो राजकुमार। आर राजकुमार पूरी प्रभु देवा स्टाइल फिल्म है जिसमें हैरान कर देने वाले एक्शन सीक्वेंस और साथ ही दर्शकों को भी अपनी सीट से उठा देने वाले डांसिंग नंबर्स हैं। जो कि हमेशा से प्रभु देवा की फिल्मों के प्लस प्वाइंट्स रहे हैं।
आर राजकुमार फिल्म की कहानी रोमियो राजकुमार (शाहिद कपूर) के इर्द गिर्द घूमती है। जो एक गुंडा है और शिवराज नाम के एक मशहूर गुंडे की टीम में शामिल है। रोमियो की नज़र एक दिन चंदा (सोनाक्षी सिन्हा) से मिलती है और उसे पहली ही नज़र में सोनाक्षी से प्यार हो जाता है। चंदा, राजकुमार को एक गुंडा और लफंगा समझकर उसे बहुत कुछ सुनाती है लेकिन आखिर में राजकुमार के प्यार और उसी बार बार सोनाक्षी के करीब आने की कोशिश चंदा को भी राजकुमार के करीब ले आती है। चंदा भी राजकुमार से प्यार करने लगती है। लेकिन तभी एक दिन शिवराज की नज़र भी चंदा पर पड़ती है और उसे भी चंदा से प्यार हो जाता है।
फिर रोमियो और शिवराज के बीच शुरु होती है जंग चंदा को लेकर। शिवराज सभी बड़े बड़े गुंडों के लीडर्स को अपने साथ मिलाकर रोमियो राजकुमार के साथ धोखा करता है और उसे मारने की कोशिश करता है। अब क्या राजकुमार शिवराज को हराकर अपनी चंदा के साथ शादी कर पाएगा ये जानने के लिए तो आपको जाकर आर राजकुमार देखनी होगी। फिल्हाल हम आपको ये बता सकते हैं कि आ राजकुमार एक कंप्लीट एंटरटेनर है और फिल्म में बेहतरीन डांस, एक्शन और रोमांस है। फिल्म के एक एक सीन में आपको प्रभु देवा की छाप नज़र आएगी। हालांकि फिल्म के अंत मे फिल्म थोड़ा सा बोरिंग हो जाती है लेकिन कुल मिलाकर आर राजकुमार दर्शकों को पसंद आने वाली है। फिल्म के कॉमेडी सीक्वेंस काफी मजेदार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











