Bollywood Live: शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने की पैसों की बड़ी डील, सिंगर प्रेम ढिल्लों के घर फायरिंग

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

पंजाबी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक और दिल दहला देने वाली खबर आई है। कनाडा में पंजाबी सिंगर प्रेम ढ‍िल्‍लों के घर पर गोलीबारी हुई है। बताया जाता है कि कुछ हमलावरों ने सिंगर के बंगले पर फायरिंग की और फरार हो गए। वारदात के बाद जहां कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं, वहीं सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्‍मेदारी लेते हुए एक पोस्‍ट भी वायरल हो गया है। हमले की जिम्‍मेदारी लेते हुए जयपाल भुल्लर गैंग ने अपने कथ‍ित पोस्ट में दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का भी नाम लिया है, जिनकी 2022 में पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

वहीं दूसरी ओर सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्मों से अलग बॉलीवुड की सबसे बड़ी डील से मोटा पैसा कमाया है। सोनाक्षी सिन्हा ने एक रियल स्टेट डील क्रैक की है। उन्होंने इसी महीने पहली तारीख को अपना एक अपार्टमेंट बेचा है। इसकी डील 22.50 करोड़ रुपये में हुई है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई के बांद्रा पश्चिम की एक हाउसिंग कंप्लेक्स का अपना अपार्टमेंट बेचा है। सेल डीड में इस प्रॉपर्टी का बिक्री मूल्य 22.50 करोड़ रुपये बताया गया है। यह ट्रांजेक्शन जनवरी 2025 में पंजीकृत किया गया था।

स्क्वायर यार्ड्स प्रोजेक्ट डेटा इंटेलिजेंस के अनुसार, यह अपार्टमेंट एम.जे. शाह ग्रुप के 81 Aureate में है। इस प्रोजेक्ट में अभी 4BHK के लिए औसत पुनर्विक्रय संपत्ति की कीमत 51,636 रुपये प्रति वर्ग फीट है, जबकि औसत मासिक किराया 8.5 लाख रुपये है। IGR संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के स्क्वायर यार्ड्स के विश्लेषण से पता चलता है कि सोनाक्षी सिन्हा ने मार्च 2020 में यह प्रॉपर्टी 14.0 करोड़ रुपये में खरीदी थी। मतलब उन्हें 61% का फायदा हुआ है।

LIVE Feed
  • Feb 5, 2025 6:04 PM

    विदेशी सिंगर ने करवाई चंपी तो छूटे पसीने

    Ed Sheeran Champi Video: ग्लोबल पॉप सेनसेशन एड शीरन अपने चल रहे +-=÷× टूर (मैथमेटिक्स टूर) के लिए भारत आ पहुंचे हैं। उनके टूर की शुरुआत पिछले महीने 30 जनवरी को हो गई। 5 फरवरी यानी आज चेन्नई में उनका तीसरा इवेंट है। लेकिन कॉन्सर्ट से पहले एड शीरन का एक गुदगुदाने वाला वीडियो सामने आया है।

    विदेशी सिंगर ने करवाई चंपी तो छूटे पसीने
  • Feb 5, 2025 3:13 PM

    Viral Girl Monalisa ने विदेश की सड़कों पर किया डांस! जानें क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

    इतना ही नहीं वायरल हो रही इस वीडियो के बैकग्राउंड से साफ पता चलता है कि यह भारत की नहीं बल्कि विदेश की वीडियो है। अब काफी सारे लोग तो यह भी कह रहे हैं कि शायद मोनालिसा शूटिंग की वजह से बाहर गई हो। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है और मोनालिसा की वायरल हो रही यह वीडियो पूरी तरीके से फेक है।

  • Feb 5, 2025 2:46 PM

    'श्रीदेवी जा रही है..' ममता कुलकर्णी को ऐसे चिढ़ाते थे सलमान खान, पूर्व एक्ट्रेस ने खुद बताया राज!

    रजत शर्मा के शो पर पहुंची ममता कुलकर्णी ने उनके कई सवालों का जवाब दिया। रजत शर्मा ने शाहरुख खान और सलमान खान को लेकर पूछा की दोनों में से कौन सबसे ज्यादा शरारती है। इसपर ममता कुलकर्णी ने मजेदार जवाब दिया। ममता ने कहा, ''इनसे ज्यादा शरारती तो सलमान है। मुझे क्या है कि पंचुआलिटी की आदत है, आप किसी से भी पूछना बॉलीवुड में। मैने 15 साल काम किया है। कोई अगर पूछेगा की 6 बजे की शिफ्ट है तो मैं 6.30 तैयार मिलूंगी सेट पर।

  • Feb 5, 2025 2:13 PM

    कितना कमा लेते हैं Dhirendra Shastri? खुद किया खुलासा, बोले- हमारे पास करोड़ों...

    अब लगातार धीरेंद्र शास्त्री का यह वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और लोग भी इस पर कमेंट करते हुए देखे जा सकते हैं। काफी सारे लोग तो धीरेंद्र शास्त्री की खूब तारीफ कर रहे हैं और उनके सेंस ऑफ ह्यूमर पर खूब तालियां बजाते हुए नजर आ रहे हैं।

  • Feb 5, 2025 1:40 PM

    शहनाज गिल हो गईं असहज? फैन ने सेल्फी लेते हुए कर लिया Kiss, लोग कर रहे हैं ऐसी बातें!

    वायरल हो रहे इस वीडियो शहनाज गिल काफी शानदार लुक में नजर आ रही हैं। वो हमेशा की तरह सुंदर दिख रही हैं। इस दौरान कुछ फैंस हैं जो कि उनके पास आकर काफी खुश हैं। कुछ लड़कियां भी हैं जो कि लगातार तस्वीर ले रही हैं। ऐसे में एक महिला फैन ने पहले तो सेल्फी ली लेकिन बाद में शहनाज गिल को गालों पर किस कर लिया। शहनाज गिल ने काफी अच्छी तरह से उनको हैंडल किया।

  • Feb 5, 2025 1:11 PM

    रेखा का नाम लेकर अमिताभ बच्चन को चिढ़ाया, लड़के की हिम्मत देख हिल गया सोशल मीडिया, ये है सच्चाई?

    वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि अमिताभ बच्चन के साथ एक लड़का बात कर रहा है। लड़के ने कहा, सर क्या मैं आपको एक जोक सुना सकता हूं? इसपर अमिताभ बच्चन ने कहा, 'जी सुनाइए।' लड़के ने कहा- 'आप में और सर्कल (गोला) में एक चीज कॉमन है। आप दोनों के पास रेखा नहीं है।' इसके बाद अमिताभ बच्चन के साथ साथ वहां पर बैठे सभी लोग जोर जोर से हंसने लगते हैं। ये वीडियो आग की तरह से वायरल हो रहा है।

  • Feb 5, 2025 12:02 PM

    भाई की शादी का शगुन लेकर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

    बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल स्टार हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हुई हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने राजामौली की फिल्म में काम करने का फैसला किया है जिसके लिए वह 30 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं। बीते दिनों प्रियंका को फिल्म की शूटिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। वहीं अब प्रियंका अपने घर पर भाई की शादी की तैयारियों में बिजी नजर आ रही हैं।

  • Feb 5, 2025 10:53 AM

    सुभाष घई ने बांद्रा वेस्ट में खरीदा 24 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट

    बॉलीवुड स्टार्स प्रॉपर्टी में खूब निवेश करते हैं। बीते कई महीनों से अमिताभ बच्चन से लेकर सुभाष घई तक ने अपने अपार्टमेंट करोड़ों रुपये के फायदे में बेचे हैं। अब फिल्ममेकर सुभाष घई ने मुंबई के बांद्रा में एक हाई-एंड अपार्टमेंट खरीदा है। इसकी कीमत 24 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उन्होंने हफ्तेभर पहले ही अंधेरी में अपना फ्लैट 12.5 करोड़ रुपये में बेचा था।

  • Feb 5, 2025 10:53 AM

    'तारक मेहता' के 'सोढ़ी' गुरुचरण सिंह की इंडस्ट्री में वापसी!

    फेमस टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस होने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। बीते दिनों उनकी सेहत काफी खराब थी और वो हॉस्पिटल में एडमिट थे। बाद में उनके पिता ने हेल्थ अपडेट दिया कि एक्टर ने खाना-पीना शुरू कर दिया है और अपने डेली रुटीन में धीरे-धीरे वापस आ रहे हैं। वो इंडस्ट्री में वापस आना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने 'तारक मेहता' के प्रोड्यूसर से बात की है।

  • Feb 5, 2025 8:56 AM

    Akshaye Khanna ने शादी क्यों नहीं की? एक्टर ने बताई थी चौंकाने वाली वजह

    एक थ्रोबैक इंटरव्यू में, जब अक्षय खन्ना से पूछा गया था कि क्या शादी कभी कार्ड पर थी, तो अभिनेता ने कहा था, “मैं खुद को (शादी करते हुए) नहीं देखता। जैसा कि वे कहते हैं, मैं मैरिज मटीरियल नहीं हूं। मैं उस तरह के लिए नहीं बना हूं... यह एक कमिटमेंट है, लेकिन लाइफस्टाइल में भारी बदलाव है। शादी सब कुछ बदल देती है। मैं अपनी लाइफ पर पूरी तरह कंट्रोल चाहता हूं। जब आप अपनी लाइफ किसी और के साथ शेयर करते हैं, तो आपका पूरा कंट्रोल नहीं हो सकता। आपको बहुत अधिक नियंत्रण छोड़ना होगा। आप एक-दूसरे की लाइफ शेयर करते हैं।"

  • Feb 5, 2025 8:09 AM

    देर रात ये किसके साथ घूमने निकली मलाइका अरोड़ा

    मलाइका अरोड़ा को पैपराजी ने दोस्तों के सा पार्टी के बाद स्पॉट किया। इस दौरान मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में मलाइका फैशन डिजाइनर और फिल्म मेकर विक्रम फडनिस का हाथ थामे बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उनकी कुछ और सहेलियां उनके पीछे मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।

  • Feb 5, 2025 7:30 AM

    रिलीज के 5 दिन बाद भी लागत का 50 फीसदी नहीं कमा पाई ‘देवा’

    ‘देवा’ उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पाई है। फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं और ये अपना आधा बजट भी वसूल नहीं कर पाई है। वहीं फिल्म की अब तक की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘देवा’ ने रिलीज के 5वें दिन 2.35 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ‘देवा’ की पांच दिनों की कुल कमाई अब 24.25 करोड़ रुपये हो गई है।

  • Feb 5, 2025 7:03 AM

    विक्की कौशल के करियर की बेस्ट ओपनर बनेगी 'छावा'

    'छावा' की एडवांस बुकिंग फिलहाल शुरू नहीं हुई है, लेकिन फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन का प्रीडिक्शन सामने आने लगा है। इसके मुताबिक फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन कर सकती है। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो 'छावा' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 17-19 करोड़ रुपए की ओपनिंग कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो 'छावा' विक्की कौशल के करियर की बेस्ट ओपनर साबित होगी।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X