विदेशी सिंगर ने करवाई देसी चंपी तो छूट गए पसीने, बोले- 'ये तो Abuse है', वीडियो देखकर लोगों ने कही ऐसी बातें

ed sheeran

Ed Sheeran Champi Video: ग्लोबल पॉप सेनसेशन एड शीरन अपने चल रहे +-=÷× टूर (मैथमेटिक्स टूर) के लिए भारत आ पहुंचे हैं। उनके टूर की शुरुआत पिछले महीने 30 जनवरी को हो गई। 5 फरवरी यानी आज चेन्नई में उनका तीसरा इवेंट है। लेकिन कॉन्सर्ट से पहले एड शीरन का एक गुदगुदाने वाला वीडियो सामने आया है।

Ed Sheeran ने करवाई चम्पी

कॉन्सर्ट से पहले, सिंगर ने चेन्नई की सड़कों पर देसी मालिश उर्फ ​​'चंपी' का लुत्फ उठाया। एड ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया जिसमें वह एक चेन्नई के एक लोकल शख्स से चंपी करवा रहे हैं। जब उस शख्स ने उन्हें सिर की मालिश देना शुरू किया तो सिंगर खुश, हैरान और रिलैक्स दिखाई दिए। वीडियो शेयर करते हुए उनकी टीम ने लिखा, "एड को चेन्नई में सिर की मालिश करवाते हुए!"

लोगों ने किया कमेंट

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, सिंगर के रिएक्शन और एक्सप्रेशन को देखकर नेटिजन्स की हंसी छूट पड़ी। एक नेटिजन ने मजाक में कहा, "अब अगर आप गाना भूल गए तो हमें कारण पता चल जाएगा", जबकि दूसरे ने लिखा, "मुझे लगता है कि यह उन सभी गिटारों का बदला है जिन्हें एड ने फ्लो में आकर तोड़े हैं।"

इवेंट के बारे में

एड ने भारत में अपने छह शहरों के टूर की शुरुआत 30 जनवरी को पुणे में पहले म्यूजिक कॉन्सर्ट के साथ की, जिसके बाद रविवार को हैदराबाद में उनका दूसरा म्यूजिक कॉन्सर्ट हुआ। वह बुधवार को चेन्नई के वाईएमसीए ग्राउंड में परफॉर्मेंस देंगे। इस दौरान स्टेज पर सिंगर जोनिता गांधी भी उनके साथ होंगी।

एड के टूर का आखिरी इवेंट

चेन्नई में अपने प्रोग्राम के बाद एड 8 फरवरी को अपने म्यूजिक प्रोग्राम के लिए बेंगलुरू जाएंगे और फिर 12 फरवरी को शिलांग जाएंगे। एड शीरन भारत दौरे को 15 फरवरी को दिल्ली में खत्म करेंगे। यहां उनके टूर का आखिरी म्यूजिक इवेंट होगा, जहां स्टेज पर उनके साथ सिंगर लिसा मिश्रा भी होंगी।

More from Filmibeat

Read more about: ed sheeran
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X