शार्ट हेयर में क्यूट दिख रही हैं सोनाक्षी सिन्हा!

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा हमारे सामने एक नए लुक में आने वाली हैं। जी हां, लंबी कदकाठी और कमर तक जुल्फों वाली सोनाक्षी सिन्हा ने नया लुक अपनाया है, जिसमें उन्होंने अपने बालों ने साथ एक्सपेरिमेंट किया है। नए अवतार में सोनाक्षी छोटे बालों में दिख रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर पर अपने इस नए लुक की सेल्फी पोस्ट की है। और साथ ही लिखा है कि "हेयर टूडे, गौन टूमॉरो! शॉर्ट हेयर!!! आफ्टर ईयर!"

गौरतलब है कि, सोनाक्षी सिन्हा को अब तक हमने सिर्फ लंबे बालों में देखा है। ऐसे में इनका यह नया लुक काफी आकर्षक लग रहा है। सोनाक्षी छोटे बालों में काफी क्यूट भी लग रही हैं। लेकिन सवाल यह भी है कि सोनाक्षी के इस नए लुक की वजह क्या है?

आपको बता दें, सोनाक्षी प्रभुदेवा की अगली फिल्म एक्शन जैक्सन में दिखाई देंगी। इसमें उनके साथ अजय देवगन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, उनकी आगामी फिल्म 'तेवर' ने भी चर्चा बटोरना शुरू कर दिया है। तेवर में सोनाक्षी के साथ रणबीर सिंह हैं। वहीं सोनाक्षी, रजनीकांत के साथ तमिल फिल्म 'लिंगा' में भी काम कर रही हैं।

अब देखना यह है कि सोनाक्षी ने यह हेयरकट किसी फिल्म के लिए कराया है या शौकिया तौर पर । बहरहाल, अपने नए लुक के साथ सोनाक्षी काफी खुश लग रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X