सोनाक्षी ने छोड़ी शर्मो-हया, एक्शन जैक्सन में अपनाया ग्लैमरस लुक
सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 से फिल्मी पर्दे पर कदम रखा है। तब से लेकर आज तक मैडम की ओर से हमेशा कहा गया कि वो कभी भी ग्लैमरस दिखने के लिए अपनी सीमाएं नहीं लांघेंगी। साड़ी और सूट में अब तक नजर आयी मैडम सोना शायद खुद ही अपनी इस बात को भूल गई हैं। तभी तो अपनी आने वाली फिल्म 'एक्शन जैक्सन' में उन्होंने साड़ी वाला चोला उतार कर हॉट लुक अपना लिया है।
फिल्म का पहला लुक सामने आ चुका है। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा ने ब्लैक स्लीवलेस टॉप पर शॉर्ट के साथ हैट लगाई है। कहना पड़ेगा कि सोनाक्षी सिन्हा हद से ज्यादा हॉट लग रही है।
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्म 'एक्शन जैक्सन' की शूटिंग के सिलसिले में बीते सोमवार को ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुईं। सोनाक्षी ने सोमवार तड़के ट्विटर पर लिखा, "आस्ट्रेलिया में एक्शन जैक्सन। उड़न भर रही हूं।"
प्रभुदेवा निर्देशित 'एक्शन जैक्सन' में सोनाक्षी और अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के रोचक किरदार में आपको यामी गौतम भी नजर आयेंगी। कुल मिलाकर सोनाक्षी के लुक ने फिल्म के प्रति लोगों की दिलचस्पी पैदा कर दी है। फिल्म अगले साल प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications












