स्टार पापा को स्टार डॉटर की जरूरत नहीं: सोनाक्षी

बॉलीवुड की मिस दबंग सोनाक्षी सिन्हा दो टूक बातों के लिए ही जानी जाती हैं। इसलिए उन्होंने उस कनफ्यूजन को क्लियर कर दिया जो उनको लेकर लोगों के बीच में इन दिनों चल रहा था। कहा जा रहा था कि लोकसभा चुनावों में सोनाक्षी अपने पापा शत्रुघन सिन्हा के लिए चुनाव प्रचार करेंगी, जो कि भाजपा के टिकट पर पटना साहेब से चुनाव लड़ रहे हैं।

स्टार पापा शत्रुघन सिन्हा को प्रचार के लिए किसी स्टार की जरूरत नहीं

सोनाक्षी ने कहा कि नहीं वो पापा के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगी क्योंकि उनके पापा खुद एक बड़े स्टार हैं ऐसे में उन्हें प्रचार के लिए किसी स्टार की जरूरत नहीं, यहां तक की अपनी डॉटर की भी नहीं। हालांकि सोनाक्षी ने कहा कि मैं बेटी होने के नाते उनका समर्थन कर रही हूं लेकिन मैं चुनाव प्रचार का हिस्सा नहीं हूं।

देश की तकदीर औऱ तस्वीर बदलो ..प्लीज वोट दो..

हालांकि सोनाक्षी के भाई अभिनेता लव सिन्हा अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के चुनाव प्रचार के दौरान उनके साथ मौजूद रहेंगे। साल 2010 में फिल्मी करियर शुरू करने वाले लव का मानना है कि पटना और देश के राजनीतिक परिदृश्य की जानकारी रखना जरूरी है और वह यह भी मानते हैं कि वह अपने पिता से काफी कुछ सीख सकते हैं।

लव ने एक बयान जारी कर कहा, "एक परिवार होने के नाते इस विशेष समय में हम साथ हैं और यह हमारे पिता का वक्त है। बिहार और देश की राजनीति के बारे में जानने में मेरी हमेशा रुचि रही है, इसके बारे में जानकारी रखना जरूरी है।"

उन्होंने कहा, "हमें पिता पर गर्व है, उनके प्रचार के दौरान उनके साथ खड़े रहना बेहतर तरीका है और इसे मैं अवसर के रूप में ले रहा हूं जिस दौरान मुझे अपने आदर्श व्यक्ति से राजनीति का वास्तविक ज्ञान मिलेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X