मादक हु्स्न की मल्लिका परवीन बॉबी को क्यों मिली बदबू भरी मौत?

अपने समय की बेहद हसीन और हॉट कलाकारों में से एक परबीन बॉबी ने बहुत कम समय में ही बहुत कुछ पा लिय़ा था। अपने समय में उन्होंने कई ब्लाक ब्लास्टर फिल्में दी, लोग उन्हें आज भी बेहद ग्लैमरस मानते हैं। शशि कपूर और अमिताभ बच्चन सरीखे कलाकारों की हिरोईन बनकर परबीन ने अपनी अदाओं से ही नहीं बल्कि एक्टिंग से भी लोगों का दिल जीत लिया था।
नाम, पैसा और शौहरत, इन्ही तीन चीजों के पीछे तो इंसान दिन-रात भागता रहता है, लेकिन इन चीजों के अलावा शायद अपनों का साथ और प्यार इंसान के लिए मायने रखते है जिनके चलते इंसान पैसा और शोहरत सब कुछ छोड़ देता है। उम्र के एक पड़ाव पर आकर इंसान को किसी ना किसी सहारे के रूप में साथी की जरूरत होती है और जब वो चीजें उसकी पहुंच से दूर होती हैं तो इंसान गलत चीजों जैसे की नशे का सहारा ले लेता है। और शायद यही कारण रहा हो परवीन बॉबी के अकेलेपन का, जिसके चलते सेक्सी काया की मल्लिका ने नशे को अपना साथी बना लिया था।
जिसके कारण कभी दूध जैसी गोरी और 24 इंच की कमर के लिए जानी जाने वाली परबीन मौत के वक्त करीब 70 किलो की एक मोटी काली महिला में तब्दील हो चुकी थी। कहते हैं कि परबीन ने शराब को ही अपना दोस्त बना लिया था जिसके कारण वो दिन-रात शराब के नशे में चूर रहती थी।
परबीन बॉबी 22 जनवरी 2005 में अपने फ्लैट में मृत अवस्था में पायी गयी थी। वो लंबे समय से नशीले पदार्थों का सेवन बहुत ज्यादा मात्रा में करती थीं। जब तीन दिन तक उनके कमरे के आगे पड़े अखबार और दूध के पैकेट नहीं उठे तो कमरे से बदबू आनी शुरू हुई तो उनके सोसायटी के लोगों ने पुलिस को फोन किया। जिसके बाद पुलिस ने उनके घर का दरवाजा तोड़ा और उनका शव बरामद किया।
आज तक परबीन की मौत को लेकर सस्पेंस बना हुआ है कि क्यों एक बेइंतहा खूबसूरती मल्लिका को एक बदबू भरी मौत नसीब हुई। खैर यह ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब कभी हमें मिलेगा भी कि नहीं यह कह पाना भी बेहद मुश्किल है। फिलहाल इस महान अदाकारा के इस जन्मदिन पर उन्हें वनइंडिया परिवार उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि देता है।


Click it and Unblock the Notifications











