Exclusive: फैंस ने कहा ..साड़ी में भी सोनाक्षी सेक्सी
एक बार फिर से सोनाक्षी सिन्हा ने साबित कर दिया है कि अगर अभिनेत्री सेक्सी है तो वह पांच मीटर की साड़ी में भी सेक्सी लग सकती है उसे मिनी स्कर्ट पहनने की जरूरत नहीं होती है।यह कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा के बहुत बड़े फैन का.. जिनका नाम अभिषेक श्रीवास्तव है, जो कि इलाहाबाद निवासी है और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म दबंग को करीब 30 बार देख चुके हैं।
अभिषेक ने वनइंडिया से बात की और कहा कि वह शिद्दत से सोनाक्षी की फिल्म लुटेरा का इंतजार कर रहे हैं। आखिरकार सोनाक्षी सिन्हा हमारे बिहारी बाबू शत्रुघन सिन्हा की सुपुत्री हैं जो कि बिहार के हैं तो हमें पहले से पता था कि वह कभी भी अश्लील फिल्में नहीं करेंगी।
और सोनाक्षी ने यह साबित भी कर दिया कि वह बेशर्मी की हद पार नहीं करेंगी। देखिये उनकी फिल्म लुटेरा इसका साक्षात उदाहरण हैं। जिसमें वह साड़ी पहनकर भी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। सोनाक्षी से उन लोगों को सबक लेना चाहिए जो कि बदन दिखाने को ही सक्सेसस का मंत्र मानती हैं।
गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा के लिए इस तरह का कमेंट फिल्ममेकर करण जौहर ने भी किया है जिनका मानना है कि सोनाक्षी-रणवीर सिंह की कमेस्ट्री पर्दे पर जबरदस्त लग रही हैं और सोनाक्षी-रणवीर रोमाटिकली सेक्सी लग रहे हैं फिल्म में
फिल्म लुटेरा को उड़ान जैसी फिल्म बनाने वाले संजिदा निर्माता-निर्देशक विक्रमादित्य बना रहे हैं। फिल्म के निर्माता एकता कपूर, अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य हैं। फिल्म पाच जुलाई को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
