रोमांटिक और सेक्सी हैं सोनाक्षी-रणवीर: करण जौहर
फिल्म संवार लो.. गाना आजकल हर लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। फिल्म लुटेरा के इस गाने ने जहां लोगों का ध्यान अपनी और खींचा है वहीं दूसरी ओर फिल्म के हीरो-हिरोईन सोनाक्षी-रणवीर सिंह भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। बहुत दिनों बाद साड़ी में लिपटी कोई अभिनेत्री लोगों और फिल्ममेकर को सेक्सी और सुंदर लग रही है। जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर ने कहा कि लुटेरा फिल्म की जान सोनाक्षी-रणबीर के बीच की कैंमेस्ट्री है जो कि एक स्लो फिल्म में भी जान ले आयी है।
फिल्म के प्रोमो ने लोगों का ध्यान खींचा है जिसका वजह है रणबीर-सोनाक्षी, जिनके लुक में एक खामोश सेंसुआलिटी है जो कि लोगों को जरूर पंसंद आयेगी। फिल्म का संगीत भी कमाल का है तो फिल्म का प्रस्तुतिकरण भी काफी अच्छा लगा है। उम्मीद करता हूं कि फिल्म लोगों को काफी पसंद आयेगी। दोनों ही रोमाटिक्ली सेक्सी हैं।
मालूम हो कि इससे पहले फिल्म के म्यूजिक लांच पर सोनाक्षी ने भी रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की और कहा कि फिल्म लुटेरा के किरदार से रणवीर काफी अपोजिट है, वो रीयल लाइफ में काफी सीधे-साधे हैं। मुझे उनके साथ काम करके काफी अच्छा लगा तो वहीं रणवीर ने भी कहा कि सोनाक्षी एक बहुत अच्छी कलाकार हैं। मैं उनके साथ बार-बार काम करना चाहूंगा।
गौरतलब है कि पचास के दशक की श्रद्धांजलि के रूप में प्रचारित की जा रही फिल्म लुटेरा को उड़ान जैसी फिल्म बनाने वाले संजिदा निर्माता-निर्देशक विक्रमादित्य बना रहे हैं। फिल्म एक प्यारी सी लवस्टोरी है। जिसे कि एकता कपूर,अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मिलकर बना रहे हैं। फिल्म 5 जुलाई को रिलीज हो रही है।
जिसमें एक लड़का-लड़की परिवार की मर्जी के बगैर शादी करते हैं लेकिन जल्द ही दोनों का तलाक हो जाता है। चूंकि परिवार की मर्जी शादी में शामिल नहीं थी इसलिए दोनों तलाक होने के बाद जिंदगी में अकेले ही आगे बढ़ते हैं। लेकिन पांच साल बाद दोनों फिर एक मोड़ पर आमने-सामने आ जाते हैं। प्रेम और कशमकश के बीच की कहानी है फिल्म लुटेरा.. जो जुलाई में रिलीज होगी। अभी तक हल्के-फुल्के रोल में नजर आये रणवीर सिंह पहली बार संजिदा किरदार निभा रहे हैं तो वहीं सोनाक्षी सिन्हा पहली बार अपनी उम्र के हीरो के साथ अभिनय कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications