अब दबंग गर्ल से फोर्स 2 की एक्शन गर्ल बनेंगी सोनाक्षी सिन्हा
[बॉलीवुड समाचार] बॉलीवुड हीरोइनों का एक्शन के लिए लगाव तो आए दिन सबने देखा है। हर हीरोइन किसी ना किसी फिल्म में एक्शन करने की ख्वाहिश ज़रूर रख लेती है। कैटरीना कैफ ने तो फैंटम के लिए कबीर खान से स्पेशल एक्शन सीन की डिमांड तक कर डाली थी। अब इस एक्शन ब्रिगेड में ताज़ा नाम शामिल हो गया है सोनाक्षी सिन्हा का। जी हां, बॉलीवुड की दबंग गर्ल अब ज़बरदस्त एक्शन करती नज़र आएंगी।
इसके पहले सोनाक्षी सिन्हा के ज़्यादातर किरदार भारतीय टच वाले रहे हैं लेकिन अब दबंग सीरीज में निभाई गई भूमिकाओं से बाहर निकल कर सोनाक्षी एक्शन हीरोइन की इमेज बनाने के लिए तैयार हैं। यही वजह है कि फोर्स-2 में वह खतरनाक एक्शन सीन करती दिखेंगी। इस फिल्म में वो जॉन अब्राहम के साथ नज़र आएंगी।
[क्यों परफेक्ट LADY सलमान खान हैं सोनाक्षी]
सोनाक्षी ने दबंग समेत कई सफल फिल्मों में अभिनय किया है लेकिन तकरीबन सभी में आम भारतीय लड़की के तौर पर ही दिखी हैं। सोनाक्षी इससे पहले कई बार एक्शन फिल्म करने की इच्छा जाहिर कर चुकी थीं। तो आखिरकार सोनाक्षी को फोर्स-2 में यह अवसर मिला है । अभिनय देओ निर्देशित फोर्स 2 वर्ष 2011 की फिल्म फोर्स की सीक्वल है।


Click it and Unblock the Notifications

