कंफ्यूज सोनाक्षी..कब सेक्स का साथ देना कब नहीं, या केवल हैं दीपिका के खिलाफ?

[बॉलीवुड न्यूज] दीपिका पादुकोण के 'माई च्वाइस' पर विरोध रूकने का नाम ही नहीं ले रहा। तूफान शांत हो ही रहा था कि भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने अपनी नाराजगी जता दी। बहरहाल, हम यहां फोकस करते हैं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के रवैये पर।

deepika padukone

दीपिका के वीडियो के खिलाफ जाते हुए सोनाक्षी ने कहा कि, "महिला सशक्तिकरण का मतलब हमेशा इस चीज से नहीं होता कि आपने किस तरह के कपड़े पहने हैं या आप किसके साथ शारीरिक संबंध रखना चाहती हैं। इसका मतलब रोजगार व क्षमता से होता है।''

हालांकि सोनाक्षी ने बात तो सही कही, लेकिन यह पहली बार नहीं जब सोना दीपिका के विरोध में खड़ी हुईं हो। या यूं कह लें कि शायद ही कभी ऐसा विवाद हो, जहां दीपिका और सोनाक्षी एक खेमे में नजर आई हों।

पढ़ें- दीपिका पादुकोण से जुड़ी खबरें

साल 2014 में जब दीपिका क्लीवेज कंट्रोवर्सी ने जोर पकड़ा था, तो भी सोनाक्षी ने इस विवाद से किनारा झाड़ लिया था। जबकि ऐसे वक्त में लगभग पूरा बॉलीवुड परिवार दीपिका के साथ खड़ा था। चलिए.. ये तो हुई सोनाक्षी की मर्जी की बात..

लेकिन याद करें, तो कुछ वक्त पहले ही एआईबी शो में हमने इन दोनों को साथ साथ हंसते देखा था। जी हां, एआईबी जहां खुलकर बातें हुई सेक्स पर, अफेयर्स पर और पता नहीं क्या क्या.. अभद्र भाषा की सारी लीमिट को तोड़ते हुए इस शो का सोनाक्षी और दीपिका ने बहुत मजा लिया। क्या सोनाक्षी का वहां होना भी सवाल नहीं खड़े करता....??

बहरहाल, बात दीपिका की करें तो विवादों में फंसना जैसे अब इनकी नियति में शामिल हो गया है। कभी क्लीवेज शो, कभी एआईबी तो अब महिला सशक्तिकरण जैसा संवेदनशील मुद्दा। कोई साथ दे भी कितना दे.. फिलहाल, कीजिए इंतजार..दीपिका का कोई नया विवाद बस खबरों में आता ही होगा..

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X