लीजिये अब रणवीर सिंह को भी अवार्डों पर होने लगा शक...
अपनी आने वाली फिल्म 'गुंडे' के प्रमोशन में जुटे रणवीर सिंह ने कहा कि कभी-कभी वह पुरस्कार समारोह पर बहुत यकीन नहीं कर पाते। रणवीर ने बताया, "मैं कभी-कभी पुरस्कारों को संदेहास्पद पाता हूं। कई दफा मैं विजेताओं की सूची देख हैरान हुआ..कई दफा इसने भी मुझ पर आंखें तरेरी, लेकिन यह सब व्यक्तिपरक है। मेरे लिए पुरस्कारों का मतलब है लाइव प्रस्तुति। मुझे लाइव प्रस्तुतियां पसंद हैं।"
14 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'गुंडे' में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा अभिनेत्री हैं।
शादी से पहले रणवीर सिंह की प्रेमिका थीं अहाना देओल?
वैसे अवार्ड समारोह पर रणवीर सिंह ने आपत्ति इसलिए जतायी है क्योंकि इस बार कई अवार्ड फंक्शन में रणवीर सिंह की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला' को इस साल कई पुरस्कारों हेतु नामांकित किया गया था, लेकिन उनकी 'लुटेरा' को अनदेखा कर दिया गया।
रणवीर ने कहा, "यह बेहद निराशाजनक है कि 'लुटेरा' की टेक्निकल टीम को उनके काम का श्रेय नहीं मिला। 'लुटेरा' तकनीकी प्रयोग के लिहाज से हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।"


Click it and Unblock the Notifications












